भमोरा, रामनगर में बढ़े बुखार के मरीज
शेरगढ़ और मीरगंज के बाद मलेरिया के ज्यादातर केस भमोरा और रामनगर में हैं। यहां भी मच्छरदानी का अब तक वितरण नहीं हुआ है, जबकि बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही हैं। हर दिन करीब 50 से ज्यादा बुखार के मरीजों की लक्षणों के आधार पर मलेरिया, डेंगू की जांच हो रही है। फीवर वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के लिए चिकित्साधिकारियों ने अपने खर्च से बेडों पर मच्छरदानी लगवा दी है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. सुदेश कुमारी ने बताया कि इस साल मौसम मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल है। मलेरिया नियंत्रण के सभी प्रयास हो रहे हैं। फॉगिंग, साफ-सफाई समेत मरीजों को दवा देकर आशा कार्यकर्ता फॉलोअप कर रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में फीवर वार्ड बनाए गए हैं। लोगों से अपील है कि मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात अपनाएं।