फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब 30 सितंबर तक रजिस्टर्ड डाक से भेज सकेंगे चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रजिस्टर्ड डाक के जरिए अब एक माह और चिट्ठी या अन्य कोई आवश्यक दस्तावेज भेजा जा सकेगा। डाक विभाग ने पहले 31 अगस्त से रजिस्टर्ड डाक सेवा को बंद करके स्पीड पोस्ट जारी रखने का फैसला किया था। अब इसे 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर जेए खान ने बताया कि डाक विभाग तेजी से आधुनिक हो रहा है। इसके चलते स्पीड पोस्ट बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है। स्पीड पोस्ट में कोई भी डाक रजिस्ट्री की तुलना में तेजी से पहुंचती है। ऐसे में इसे ही जारी रखने का फैसला लिया गया।
सोमवार को प्रधान डाकघर करीब दो दर्जन रजिस्ट्री की गई। रजिस्टर्ड पोस्ट की अहमियत इसी से समझी जा सकती है कि कोई महत्वपूर्ण कागज या दस्तावेज अथवा बाहर पढ़ने वाले बच्चों को बैंक ड्राफ्ट बनाकर भेजने के लिए ज्यादातर इसी का उपयोग किया जाता है। आजादी के बाद से ही रजिस्टर्ड पोस्ट को बेहद भरोसेमंद माना जाता रहा है।
विज्ञापन

सरकार भी नियुक्ति पत्र भेजने में इसका इस्तेमाल करती रही है। अदालत भी कानूनी नोटिस इसके जरिए ही भेजा करती है। स्पीड पोस्ट सेवा रजिस्टर्ड पोस्ट से 20-25 प्रतिशत महंगी भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें