बरेली। किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली चोरी रोकने के नाम पर वसूली करने के आरोपों की जांच अब एक्सईएन प्रथम महावीर सिंह करेंगे। पहले जांच किला उपकेंद्र के एसडीई राम खिलावन को दी गई थी तो पक्षपात के आरोप लग रहे थे।
टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत आने के बाद किला उपकेंद्र के जेई ने तीन कर्मचारियों के साथ मोहल्ला रेती, केलाबाग और जखीरा में छापा मारा था। जेई व अन्य कर्मचारियों ने वीडियोग्राफी भी की थी, लेकिन बाद में बिना किसी कार्रवाई के सौदेबाजी कर सभी को छोड़ने का आरोप लगा था।
पिछले महीने उपकेंद्र के एसडीई रवेंद्र कुमार और विजिलेंस के जेई इंद्राज को भी बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सौदेबाजी करने के आरोप में हटाया गया था। संवाद