फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर में रोजवेज बस अड्डे के लिए अभी और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
JBM Auto Limited Electric Bus Eco-Life e9 - फोटो : JBM
विज्ञापन
बरेली। शहर में एक और रोडवेज बस अड्डे का प्रस्ताव लगभग चार साल से लंबित है। इसे इज्जतनगर में बनाया जाना है। बरेली के लोगों को इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन आगे की प्रक्रिया शासन स्तर पर अटकी है।
विज्ञापन

शहर में सेटेलाइट और पुराने रोडवेज बस अड्डे पर बसों का दबाव कम करने के लिए एक और बस अड्डा बनाया जाना है। इसके लिए इज्जतनगर स्थित सेंट्रल जेल की खाली पड़ी जमीन चिह्नित की गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसे कैबिनेट में मंजूरी भी मिल गई है, लेकिन आगे की प्रक्रिया शासन स्तर पर रुकी है। हालांकि बीच में कई बार प्रशासन की ओर संशोधित प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं।
रोडवेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शासन से प्रस्ताव का आदेश पहले परिवहन विभाग को हस्तांतरित होगा। उसके बाद परिवहन निगम को भेजा जाएगा, तब कहीं मुख्यालय से कार्रवाई आगे बढ़ेगी। इसमें अभी जमीन भी जेल विभाग से परिवहन विभाग को स्थानांतरित होनी है। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। भूमि स्थानांतरण के बाद एरिया की नाप आदि होगी और एस्टीमेट तैयार होगा। टेंडर के बाद काम शुरू हो पाएगा। इधर, आरएम एके मुखर्जी ने बताया कि जमीन हस्तांतरित होने के बाद ही इस बस अड्डे के लिए चीजें लाइनअप होंगी। उम्मीद है जल्द ही आदेश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें