रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि छेड़खानी की धारा के मुताबिक सात साल से कम सजा का प्रावधान होने की वजह से नोटिस तामील करके शांति भंग में चालान किया गया है।
एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र की घटना में कार्रवाई की जा रही है। फतेहगंज में छेड़खानी की घटना की जानकारी अभी नहीं है। इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभावी कार्रवाई का निर्देश देंगे।