मुख्यमंत्री तक जाएगी पुल हादसे की फाइल
पांच अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति से संबंधित फाइल पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता तक पहुंच गई है। लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। इसलिए फाइल सीएम कार्यालय तक जाएगी। इसके बाद ही विभागीय जांच और कार्रवाई होगी।
मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रांतीय खंड बदायूं के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को भेज दी है। अप्रोच रोड बहने के बाद भी आवागमन बाधित करने के लिए प्रभावी अवरोधक न लगाए जाने के लिए अभियंताओं को जिम्मेदार माना गया गया है। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई होनी है।