फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी अवर अभियंताओं को दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अभी तक स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों को विरोध झेलना पड़ रहा है। ऐसे में अब मुख्य अभियंता ने जिलेभर में अवर अभियंताओं को स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगने वाले मीटर की प्रतिदिन रिपोर्ट भी तैयार करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर मुख्य अभियंता ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे मुख्य अभियंता के विरोध उन्हीं के महकमे के कर्मचारी और उनके परिवारों ने विरोध किया था। हाइडिल कॉलोनी में विरोध के बाद पुलिस फोर्स के साथ टीम लेकर पहुंचे मुख्य अभियंता वापस लौट आए थे। इसके बाद मुख्य अभियंता ने शनिवार को सभी अवर अभियंताओं को मीटर लगाने की जिम्मेदारी तय की है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगाने वाले अवर अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को प्रतिदिन की रिपोर्ट भी देने के लिए कहा है। संवाद

इन अवर अभियंताओं को मिला टारगेट
फतेहगंज पश्चिमी में अवर अभियंता रमेश गौतम को 50 मीटर, इज्जतनगर के अवर अभियंता मोहम्मद अफजल को 50 मीटर, अवर अभियंता आंवला मनोज यादव को 50 मीटर और अवर अभियंता बहेड़ी तहसील रमेश सैनी को 30 मीटर का एजेंसी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह टारगेट सोमवार से शुरू किया जाएगा। मुख्य अभियंता ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सूची बनाकर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद को शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें