यात्री न मिलने से कासगंज-छपरा विशेष ट्रेन निरस्त
यात्री न मिलने के कारण रेलवे ने 05092/05091 कासगंज-छपरा-कासगंज होली विशेष ट्रेन को निरस्त कर दिया है। कई फेरों में यह ट्रेन लगभग खाली चल रही थी। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 24 मार्च को 05092 कासगंज-छपरा विशेष ट्रेन और 25 मार्च को चलने वाली 05091 छपरा-कासगंज विशेष ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया है।
काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट का संचालन 26 जून तक
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 26 जून तक बढ़ा दिया है। यह ट्रेन 25 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:00 चलने के बाद बोरीवली, वापी, उधना, बडोदरा, रतलाम, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं होते हुए अगले दिन सुबह 10:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
ये भी पढ़ें- UP News: इस तारीख को बरेली आ रहे सीएम योगी, 1000 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
यहां से बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी होते हुए दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी में 26 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलने के बाद रात 8:23 बजे बरेली जंक्शन आएगी और अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।