कन्फर्म टिकट मुश्किल
हवाई किरायों में बढ़ोतरी के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों की उम्मीदें रेलवे पर टिकी हैं। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और आरक्षित टिकटों की लंबी प्रतीक्षा सूची ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहारों पर घर जाने वालों को कन्फर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
लालकुआं-उत्राण विशेष ट्रेन में अतिरिक्त कोच
यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने 09129-30 लालकुआं-उत्राण विशेष गाड़ी में स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि इस गाड़ी में 12 नवंबर से अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे ज्यादा संख्या में टिकट कन्फर्म हो सकेंगे।