भाजपा नेताओं ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम मोदी के 26 अप्रैल को बरेली में होने वाले रोड शो से पहले भाजपा नेताओं ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोकसभा प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने अफसरों के साथ स्वयंवर बरात घर से शहीद पंकज चौक तक रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सक्सेना मौजूद रहे।