बरेली। ट्रंक सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब 212 करोड़ की लागत से शहर में ब्रांच लाइन बिछाई जानी है। इससे 31 हजार लोगों को कनेक्शन पहले फेज में दिए जाने हैं। विकास भवन रोड पर सोमवार से खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है।
जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि अमृत योजना के तहत खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। ब्रांच सीवर लाइन बिछाने के लिए सरकार ने 212 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। पहले फेज में 50 किमी लंबी लाइन बिछाई जा रही है। विकास भवन के पास राधेश्याम कॉलोनी में ब्रांच सीवर लाइन को बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां काम पूरा होने के बाद शहर के दूसरे हिस्सों में काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 174 किलोमीटर लाइन बिछाई जानी है। इसी के साथ पुरानी क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक भी किया जाएगा और जर्जर लाइनों को बदला भी जाएगा। बताया कि इसे 2022 तक पूरा करना है।