फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव की लाइब्रेरी में अब हाईटेक पढ़ाई

Fri, 11 Sep 2026 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की 199 ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने की कवायद तेज हो गई है। इनमें से 26 लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। अब गांव के युवाओं को पढ़ाई के लिए शहर की लाइब्रेरी तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन 26 लाइब्रेरी में वेबकैम, कंप्यूटर, प्रिंटर और एलईडी स्क्रीन जैसे डिजिटल उपकरण लगाए गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। साथ ही, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। इन सुविधाओं से युवाओं की महंगे कोचिंग सेंटरों या शहर की लाइब्रेरी पर निर्भरता कम होगी। डिजिटल संसाधनों के जरिये ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो लेक्चर और परीक्षा से जुड़ी सामग्री तक पहुंच आसान होगी। आने वाले समय में इन आधुनिक सुविधाओं के प्रभावी इस्तेमाल पर विशेष जोर रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बेहतर अध्ययन संसाधनों की कमी रहती है। ऐसे में पंचायत स्तर पर यह सुविधा युवाओं के लिए खास मायने रखती है। उन्हें अपने गांव में ही शांत और सुविधायुक्त अध्ययन स्थल मिल सकेगा।

यह सुविधा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर अध्ययन संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती होती है। अब उन्हें महंगे कोचिंग सेंटरों या शहर की लाइब्रेरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन



वर्जन

जिले की 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराई गई हैं। फर्नीचर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी पुस्तकें सभी में उपलब्ध हैं। युवा तैयारी को बेहतर कर सके इसके लिए डिजिटल माध्यमों से भी लाइब्रेरी को लैस किया जा रहा है। - देवयानी, सीडीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें