फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब 2027 से घर बैठे मिलेगी विदेश डिग्री

Sun, 22 Nov 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 2027 से विदेशी डिग्री को मंजूरी दे दी है। इससे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों के 20 से अधिक विश्वविद्यालयों से घर बैठे पढ़ाई के रास्ते खुल गए हैं। इस फैसले से भारतीय छात्रों में उत्साह है, क्योंकि अब वे विदेश जाए बिना ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई से जुड़े खर्च और परेशानियों को कम करेगा।
विज्ञापन

यूजीसी के इस निर्णय के तहत परास्नातक, स्नातक डिग्री और डिप्लोमा कोर्स अब विदेशी विश्वविद्यालयों से घर बैठे किए जा सकेंगे। इन विदेशी डिग्रियों और डिप्लोमा की मान्यता भारतीय डिग्रियों के बराबर मानी जाएगी, जिससे छात्रों को अलग से समकक्षता की परीक्षा नहीं देनी होगी। बरेली कॉलेज एमएड विभाग की विभागाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा ने बताया कि यूजीसी के इस फैसले से छात्र ऋण और छात्र वीजा लेने में होने वाली परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय विद्यार्थियों के लिए चीजें अधिक लचीली होंगी। विदेशी विश्वविद्यालयों के केंद्र देश के मेट्रो शहरों में स्थापित किए जाएंगे। यह व्यवस्था उन छात्रों के लिए भी फायदेमंद होगी जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है या जो विदेश यात्रा नहीं कर सकते। इस पहल से छात्रों को अकादमिक और आर्थिक स्तर पर मजबूत होने की आवश्यकता के बावजूद, विदेशी शिक्षा तक पहुंच आसान हो जाएगी।

विदेशी डिग्री मिले इससे अच्छी बात और कुछ नहीं
- बीएमएस की छात्रा रिया ने बताया कि इस खबर से छात्रों में उत्साह है। मैंने हाल ही में फ्रेंच भाषा का कोर्स किया। अब उच्च स्तर का कोर्स करने के लिए पीजी करना है, इसके बाद ही मैं आगे का कोर्स कर सकती हूं। ये पीजी अब विदेशी यूनिवर्सिटी से करने का विचार बना रही हूं। अपने देश में ही रहकर विदेशी डिग्री मिले इससे अच्छी बात और कुछ नहीं।
विज्ञापन



-एमबीए की छात्रा समीक्षा ने बताया कि वर्तमान समय में एआई जैसे तकनीकी कोर्स डिमांड में हैं, लेकिन अगर हमारी इच्छा विदेशों से एआई जैसे कोर्स की तकनीक सीखनी थी, तो बाहर जाना पड़ता। अब अपने देश में ही करने सुविधा है। वहीं जो लोग बाहर से आकर समकक्षता की परीक्षा देते हैं, अब उसमें भी राहत मिली है।

-बीए साइकोलॉजी तृतीय वर्ष की छात्रा रेनू ने बताया कि मैं अगले वर्ष क्लिनिकल साइकोलॉजी से परास्नातक करना चाहती हूं। इसे अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी से करने की योजना है। लेकिन अब इस नए बदलाव से राहत है कि विदेश जाकर रहने के खर्चे नहीं झेलने होंगे। वहीं डिग्री भी समकक्ष मानी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें