फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मधुमक्खी बक्से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, राजनीती की आड़ में चोरी

Sun, 22 Nov 2026 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही क्षेत्र में 80 मधुमक्खी बक्से चोरी के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 18 नवंबर को गांव अक्सोरा निवासी प्रवीण कुमार ने 80 बक्से चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार रात इश्तियाक अली उर्फ हाफिज को बहादुरपुर तिराहे के पास से पकड़ा। तलाशी में 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मधुमक्खी पालन में नुकसान के कारण उसने साथियों संग चोरी की। वह करीब 10 साल से यह कारोबार कर रहा था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा है, जिसके रामपुर क्षेत्र में कई होर्डिंग लगे हुए हैं। इसकी आड़ में ही चोरी करता है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि वारदार में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें