फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब दलहनी और तिलहनी फसलों को सरकारी खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र के किसान अब अपनी दलहन और तिलहन फसलों को भी सरकारी खरीद केंद्र में जाकर बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। क्षेत्र के किसान काफी समय से दलहनी फसलों की बिक्री के लिए सरकारी खरीद केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। जिले में पहली बार चार खरीद केंद्र खोले गए हैं, जिन्होंने बुधवार से खरीद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंगासी फॉर्म के देवेंद्र सिंह ने प्रशासन से मांग की थी कि दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी खरीद केंद्र खोलने चाहिए। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि काफी बड़े रकबे में उन्होंने उड़द की खेती की थी, जो फसल तैयार होकर उनके फाॅर्म पर रखी हुई है। इसी तरह अन्य किसानों ने भी दलहनी व तिलहनी फसल के खरीद केंद्र खोलने की मांग की थी।
किसानों की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए शासन के आदेश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रिजेश परिहार ने जिले में चार खरीद केंद्र खोल दिए। संवाद
विज्ञापन

उड़द, मूंग आदि के रेट प्रति क्विंटल निर्धारित
अपर जिला सहकारी अधिकारी राज नारायन ने बताया कि मंडी यार्ड बहेड़ी में क्रय विक्रय सहकारी समिति, तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम अटापट्टी जनूबी, फरीदपुर के फतेहगंज पूर्वी, तहसील आंवला के बल्लिया में दलहनी और तिलहनी फसल के खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं। इसमें सरकारी मूल्य उड़द 7800 रुपये, मूंग 8768 रुपये, तिल 9846, मूंगफली 7263 रुपये क्विंटल निश्चित है। किसान अपना रजिस्ट्रेशन ई-समृद्धि पोर्टल पर कराकर इन खरीद केंद्रों पर इन फसलों को बेच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें