फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घना कोहरा छह दिन तक लेगा परीक्षा

विज्ञापन
बरेली में सुबह 8.30 बजे कुछ इस तरह रिंग रिंगकर चले वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, सुबह और शाम को बढ़ेगी दिक्कत

बरेली। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को घने कोहरे के प्रकोप की भी शुरुआत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक यह प्रकोप बना रहेगा। सुबह और शाम के वक्त सफर करने वालों की मुश्किल बढ़ेगी। अगले तीन दिन बाद कोहरे का प्रकोप और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलने से नमी से युक्त हवाओं में वाष्पीकरण हो रहा है। इसी वजह से कोहरा का प्रकोप शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह घने कोहरे की वजह से करीब दस बजे तक शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता दस से 15 मीटर तक की ही थी। सुबह 11 बजे से हल्की धूप खिलनी शुरू हुई जिसके बाद राहत मिली मगर तापमान स्थिर रहा। शाम होते ही सर्द हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 91 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें