फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अब नेता जी के लिए आउटर पर रोकी गई ट्रेन

Thu, 14 Mar 2019 11:42 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ जा रहे प्रदेश के एक कद्दावर नेता के लिए अब आउटर पर ट्रेन रोक दी गई। हालांकि रेल रिकार्ड की मानें तो ट्रेन आउटर पर रुकी ही नहीं। करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची सुपरफास्ट को डबल एलओ सिग्नल पर रवाना किया गया था। 

विज्ञापन


नेता जी को बृहस्पतिवार सुबह डाउन चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट से लखनऊ जाना था। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने का समय सुबह छह बजे है। यह ट्रेन एक घंटा 32 मिनट देरी से यहां पहुंची थी। हालांकि, इससे पहले भी डाउन लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 मिनट की देरी से सुबह 5:59 बजे यहां से रवाना हो चुकी थी। 

इसके बाद आई डाउन सुपरफास्ट को स्टेशन पर स्टॉपेज के बाद डबल एलओ सिग्नल के साथ रवाना किया गया। रोजा में बरेली-रोजा पैसेंजर और बालामऊ पैसेंजर की शंटिंग के चलते लाइन क्लीयर न होने की वजह से आउटर तक ट्रेन की स्पीड काफी कम थी। 
विज्ञापन


इस बीच चर्चाएं तैरने लगीं कि एक नेता जी के लिए ट्रेन को आउटर पर रोका गया। इस बारे में नेता जी से पूछा गया तो फिर उन्होंने इंकार किया। इसलिए उनकी पहचान नहीं खोली गई। लेकिन सोशल मीडिया पर ये चर्चाएं चलती रहीं।

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट बृहस्पतिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची थी। निर्धारित स्टॉपेज के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। आउटर पर एलओ (पीला सिग्नल) की स्पीड रही। 
विज्ञापन


जो भी यात्री आए वे प्लेटफार्म से ही सवार हुए। हालांकि, कई बार लाइन क्लीयर न होने की वजह से ट्रेनों को आउटर और होम सिग्रल पर रोकना होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें