फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक खानपान और स्वच्छता से संवारें सेहत

विज्ञापन
पौष्टिक खानपान और स्वच्छता से संवारें सेहत - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बांकेगंज सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पांच सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। इस दौरान डॉक्टरों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। कहा, पौष्टिक खानपान और स्वच्छता का ध्यान रखकर हम अपना और परिवार को भी स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा ने किया। स्वास्थ्य टीम ने शिविर में पहुंचे पांच सौ से अधिक मरीजों खासतौर पर महिलाओं के खून की जांच सहित अन्य बीमारियों का परीक्षण कर दवाएं दीं। इस दौरान अधिक तर मरीज खांसी-जुकाम, बुखार, सांस और एनीमिया के पाए गए। बीमारियों से बचने के लिए डॉ. वर्मा ने मरीजों को पौष्टिक खानपान और स्वच्छता अपनाने को कहा। गर्भवती महिलाओं को इसके प्रति खास सजग रहने की भी हिदायत दी। डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने कहा कि घर और आसपास गंदगी न रहने दें। शुद्ध पानी का भी प्रयोग करें। शौच जाने के बाद और भोजन या किसी अन्य खानपान की वस्तु को खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धुलें। खुले में शौच न जाने की भी सलाह दी। महिला चिकित्सक डॉ. रत्ना सिंन्हा ने भी शारीरिक साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी और एनीमिया पीड़ितों को आयरन व कैल्शियम की गोलियां बांटी। योग प्रशिक्षक हरवंश यादव ने कहा कि शरीर को निरोग रखने के लिए योग अति आवश्यक है।
शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुुभाष वर्मा, डॉ. सुशील कुमार नरवरिया, डॉ. एचएस अंसारी, डॉ. रत्ना सिंन्हा, फार्मासिट चंद्रशेखर, सचिन्द्र वर्मा, गुरविंदर मेडवारी, राज कुमार, एएनएम भावना शुक्ला, अनुजा जैकब, धरमवीर, मनोज गौड़, मधू यादव, संजय कुमार, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें