फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सौंदर्य और आयुर्वेद दवाओं  को भी जानेंगे फार्मेसी के छात्र 

Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाआें में नित नए-नए शोध और बाजार की मांग को देखते हुए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी अपने कोर्सों के सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने सौंदर्य और आयुर्वेद को अपने सिलेबस में जगह दी है। साथ ही पेड़-पौधे की केमिस्ट्री भी अब छात्रों को पढ़ाई जाएगी। नए सिलेबस में प्रयोगात्मक क्रियाकलापाें को भी अधिक तरजीह दी गई है। बताया जा रहा है कि यह काफी फायदेमंद साबित होगा। 
विज्ञापन

बी फार्मा के आठवें सेमेस्टर में अब सेल एंड मॉलिक्यूकर बॉयोलॉजी, विजिलेंस, कॉस्मेटिक साइंस, हर्बल स्टैंडराइजेशन एंड क्वालिटी कंट्रोल, स्कूल प्रैक्टिस विषय को कोर्स में शामिल किया गया है। कॉस्मेटिक साइंस में सौंदर्य प्रोडक्ट बनाने के बारे में पढ़ाया जाएगा। हर्बल स्टैंडराइजेशन एंड क्वालिटी कंट्रोल विषय में आयुर्वेद प्रोडक्ट के बारे में पढ़ाया जाएगा। केमिस्ट्री कोर्स में पेड़-पौधों की केमिस्ट्री पढ़ाई जाएगी। कंप्यूटर एडेड ड्रग डिजाइन करना भी सिखाया जाएगा। वहीं, यह भी बताया जाएगा कि डॉक्टर ने मरीज को जो दवाएं लिखी हैं उसे कब और कितनी मात्रा में लें, इसके लिए हॉस्पिटल में ले जाकर सिखाया जाएगा।

थ्योरी में मिलेंगे अब 25 नंबर, आब्जेक्टिव प्रश्न बढ़े 
बी फार्मा की परीक्षा में अब 10 मार्क्स के ऑब्जेक्टिव प्रश्न आएंगे। इंटरनल एग्जाम में थ्योरी 30 अंक की जगह 25 अंक की आएगी। एक्सटरनल एग्जाम में थ्योरी 75 की जगह 70 नंबर की होगी। इंटरनल प्रैक्टिकल 15 नंबर और एक्सटरनल प्रैक्टिल एग्जाम 50 नंबर का होगा। सिलेबस में बदलाव के लिए बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक 20 फरवरी को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मेसी काउंसिल ने सिलेबस में बदलाव करके इसे जारी भी कर दिया गया है। छात्रों को इससे फायदा होगा, इसमें कई नई चीजें जोड़ी गई हैं।
- डॉ. अमित वर्मा, फार्मेसी विभाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें