फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अंकित गोयल पर अब दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, पत्नी को दी जिंदा जलाने की धमकी

Mon, 24 Jun 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर अभद्र टिप्पणी कर चर्चा में आए अंकित गोयल के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। अब उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
आरोपी बैंक मैनेजर अंकित गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए निलंबित बैंक मैनेजर अंकित गोयल पर अब उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर अभद्र टिप्पणी कर चर्चा में आए अंकित ने निलंबित होने पर बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा व सीडीओ कार्यालय में आग लगाने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन


मैनपुरी की मेधा दुबे ने एसएसपी से की शिकायत में कहा है कि वह बरेली में ट्यूलिप ग्रेस टॉवर में रह रही हैं। उनका विवाह अंकित गोयल से 18 अप्रैल 2017 को हुआ था। अंकित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद ही अंकित उनको प्रताड़ित करने लगा। इस कारण काफी समय से वह अकेले रह रही हैं। अंकित उनसे 12 लाख रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर जिंदा जलाने की धमकी दे रहा है। अंकित ने पार्किंग में खड़ी उनकी कार व स्कूटी में भी आग लगा दी थी। इसकी रिपोर्ट वह पहले ही दर्ज करा चुकी हैं।

एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने अंकित गोयल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 17 जून को दिल्ली पुलिस ने अंकित गोयल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद बरेली पुलिस उसे यहां ले आई थी। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर इंजीनियर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
हैदराबाद के कंप्यूटर इंजीनियर व ससुरालवालों के खिलाफ विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई है। शास्त्रीनगर की रहने वाली डॉ. तेजस्वनी ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि 28 नवंबर 2022 को उसकी शादी शाहबाद भूड़ के रहने वाले अरुण सक्सेना से हुई थी। अरुण हैदराबाद में कंप्यूटर इंजीनियर है। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुराल वाले खाने के लिए नहीं देते थे। गर्भवती होने पर डॉ. तेजस्वनी हैदराबाद चली गईं।  

तेजस्वनी का कहना है कि हैदाराबाद जाकर उन्हें पता चला कि पति के संबंध काम वाली महिला से हो गए हैं। उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर पति ने उससे मारपीट की। सूचना पर ससुर भी हैदराबाद पहुंच गए। उन्होंने कहा कि थोड़े दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन उेसा नहीं हुआ। पति व ससुराल वाले मायके से 50 लाख रुपये लाकर देने का दबाव बनाने लगे। शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद प्रेमनगर पुलिस ने पति अरुण कुमार, ससुर डॉ. योगेश चंद्रा, सांस संध्या सक्सेना, जेठ तरुण, जेठानी ईला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें