फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: बरेली में रिक्त पदों के लिए छह अगस्त को मतदान, आठ को होगी मतगणना; अधिसूचना जारी

Wed, 17 Jul 2024 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पंचायत के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव का बिगुल बज गया है। बरेली में जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य चुनाव आयोग ने जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। बरेली के जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। जारी कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा। 22 जुलाई को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। 

विज्ञापन


23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 24 जुलाई को नामांकन वापसी और इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन होगा। छह अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। ग्राम प्रधान और सदस्यों के नामांकन, चुनाव आदि की प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालय पर होगी। जिला पंचायत के उपचुनाव की प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर और क्षेत्र पंचायत की क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर कराए जाने के निर्देश हैं।

जिला और क्षेत्र पंचायत के रिक्त पद
जिला पंचायत के नवाबगंज प्रथम वार्ड पांच और बिथरी चैनपुर चतुर्थ वार्ड 59 के लिए उप चुनाव होंगे। क्यारा के वार्ड संख्या 41 एना, दमखोदा के 64 चुरैली, भदपुरा के 11 सूरजपुर परौरिया, भोजीपुरा के 63 वोहित, मझगवां के 87 किदौना, मीरगंज के 40 सुजातपुर के लिए उप चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान के रिक्त पद
ग्राम पंचायत के चुनाव में सदस्यों के 67 और प्रधान के पांच रिक्त पदों पर उपचुनाव होंगे। सदस्यों में क्यारा के चार, भोजीपुरा के पांच, बिथरी चैनपुर के सात, बहेड़ी के चार, शेरगढ़ के दो, दमखोदा के तीन, फरीदपुर के सात, भुता के छह, नवाबगंज के नौ, भदपुरा के चार, मीरगंज के चार, फतेहगंज पश्चिमी के दो, आलमपुर जाफराबाद के सात, रामनगर के तीन पदों पर पर उप चुनाव होंगे। प्रधान के पांच रिक्त पद बहेड़ी अंबरपुर, शेरगढ़ बिलसा, बनईया, भदपुरा चौखंडी, रामनगर लीलौर सहसा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें