फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 हजार से अधिक मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
विज्ञापन

मीरगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तहसील कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ को मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं अन्य श्रेणी के बड़ी संख्या में गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। यह सूचियां सभी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर के एजेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए। इसके तहत 30 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे।

बैठक में यह भी बताया गया कि एसआईआर के दौरान 30 हजार से अधिक ऐसे मतदाताओं की फीडिंग की गई है, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में या तो दर्ज नहीं है या उनके माता-पिता का नाम भी सूची में नहीं पाया गया है। ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। गणना पत्र के दूसरे पृष्ठ पर उल्लिखित 13 दस्तावेजों की सूची में से एक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। दस्तावेज उपलब्ध कराने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भाजपा से यशपाल सिंह एडवोकेट, सपा से सुरेश गंगवार, बसपा से ओमकार कातिब, कांग्रेस से इल्यास अंसारी, अपना दल (एस) से धर्मवीर एडवोकेट तथा आम आदमी पार्टी से जीशान अंसारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद काफी लोगों ने अपने प्रपत्र भरकर भेजे हैं। अभी भी 30 हजार से अधिक मतदाता पुनरीक्षण प्रपत्र नहीं दे पाये हैं। उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें