फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैर नहीं... हौसलों से क्रिकेट के मैदान पर चमक रहा बरेली का सूर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल में जज्बा हो और इरादे मजबूत हों तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है बरेली मंडल के शाहजहांपुर के मूल निवासी 21 वर्षीय सूर्य प्रताप मिश्रा ने। एक पैर के काम न करने के बाद भी वह हौसले के पर से मैदान पर चमक रहे हैं। वर्ष 2023 से बरेली में रहकर क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे सूर्य प्रताप मिश्रा का चयन श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए पैरा भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

सूर्य प्रताप ने बताया कि गलत इंजेक्शन लगने की वजह से चार साल की उम्र से ही बाएं पैर ने काम करना बंद कर दिया। डंडे के सहारे चलना उनकी मजबूरी रही, लेकिन उन्होंने इस कमी को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वर्ष 2010 में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
उस समय उनकी स्थिति को देखकर कई लोग ताने कसते थे। कोई कहता कि वह आगे कुछ नहीं कर पाएंगे, तो कोई उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाता था, लेकिन सूर्य ने कभी हार नहीं मानी। वह बताते हैं कि बचपन में ट्रेनिंग के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। खेल के प्रति लगाव ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले सूर्य कहते हैं कि उन्होंने हमेशा खुद पर विश्वास रखा और निरंतर आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन

सूर्य की कड़ी मेहनत ने जल्द ही रंग दिखाना शुरू कर दिया। वर्ष 2018 में उनका चयन बरेली मंडल की पैरा क्रिकेट टीम में हुआ। इसके बाद 2020 में उन्हें बरेली पैरा क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया। जून, 2023 में लखनऊ में उत्तर प्रदेश की पैरा क्रिकेट टीम का ट्रायल हुआ। इसमें सूर्य ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाई।
उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच दो मैचों की सीरीज में सूर्य ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने बरेली टीम से खेलते हुए चार बार मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें