बरेली जंक्शन पर सुरक्षा के लिए बांधी गई रस्सी
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों पर लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई आदि स्थानों के यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को निरस्त कर 28 फरवरी तक बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है। इसके बाद भी ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
शनिवार और रविवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के अलावा सिविल पुलिस की भी तैनाती की गई है। जंक्शन पर प्रयागराज संगम एक्सप्रेस के आने से पहले प्लेटफॉर्म पर रस्सी बांधकर यात्रियों को रोका गया। प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में शनिवार को इतनी भीड़ थी कि यात्रियों के लिए चढ़ना मुश्किल हो गया।