फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिर्फ ब्लैक स्पाॅट नहीं, प्रमुख मार्गों पर भी हादसों का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिर्फ ब्लैक स्पॉट ही नहीं, शहर के भीतर प्रमुख मार्गों पर भी हादसों का खतरा बरकरार हैं। कोहरे ने दस्तक दे दी है, पर अब तक न तो गड्ढे भरे गए, न ही संकेतक लगवाए गए। ऐसे में कोहरे में रफ्तार जानलेवा साबित होगी। अमर उजाला टीम की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई। इस दौरान मिले लोगों ने व्यवस्था पर सवाल भी उठाए।
विज्ञापन

जिले में 37 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। अन्य स्थानों पर भी हादसों का खतरा है। आकड़ों के मुताबिक चार साल आठ माह में हादसों में 2,032 लोगों ने जान गंवाई। हर महीने औसतन 45 लोगों की जान हादसों में जा रही है। दिसंबर-2023 में 132 हादसों में 65 लोगों की जान गई और 98 लोग घायल हुए। जनवरी-2024 में कोहरे के दौरान 44 हादसों में 22 लोगों की जान गई और 42 लोग घायल हुए। सितंबर 2023 में 91 हादसों में 34 लोगों की जान गई और 38 लोग घायल हुए। अक्तूबर 2023 में 114 हादसों में 41 लोगों की जान गई और 118 लोग घायल हुए। अक्तूबर 2024 में 110 हादसों में 43 लोगों की जान गई और 77 लोग घायल हुए। अक्तूबर 2024 में 118 हादसे हुए। 66 लोगों की जान गई और 99 लोग घायल हुए।


यहां मंडरा रहा खतरा- श्यामगंज से नगर निगम की ओर बढ़ेंगे तो मुख्य मार्ग पर डिवाइडर उल्टा पड़ा है। कोई संकेतक नहीं है। अगर आप खुद सतर्क नहीं हैं तो टकरा सकते हैं।
विज्ञापन

- कृष्णाविहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग का एक हिस्सा टूटा पड़ा है। एक ओर डलावघर और दूसरी ओर गड्ढे हैं। अगर कोई बचने का प्रयास करे तो नाले में गिर सकता है।
- अशोकनगर तिराहे पर वेग अस्पताल के निकट मैनहोल का लेवल सड़क से नीचे है। करीब छह इंच गहरा गड्ढा है। रोज एक-दो लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

- कुदेशिया फाटक पुल से रोज दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुल के डिवाइडर पर कोई संकेतक नहीं है। कोई भी वाहन हादसे का शिकार हो सकता है।

अशोक नगर तिराहे पर स्कूटी सवार महिलाएं मेरे सामने गिरीं। इसके अलावा भी कई हादसे सिर्फ गड्ढे की वजह से हुए। सड़क सुरक्षा माह मनाते रहने से कुछ नहीं होता। - अनीस कुरैशी, अशोक नगर

सड़कोंं को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा बीत गई, लेकिन सड़कें ठीक नहीं हुईं। हादसे रोकने हैं तो सड़क सुरक्षा के उपाय अपनाने के लिए गंभीरता दिखानी होगी। - आचार्य संजीव कृष्ण, कृष्णा विहार

तेज रफ्तार हादसों की सबसे बड़ी वजह है। रफ्तार पर नियंत्रण रखें और कोहरे से बचाव के उपाय अपनाएं। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - अकमल खां, एसपी ट्रैफिक

डिवाइडर ठीक कराएंंगे। रिफलेक्टर पेंट व प्रमुख मार्गों पर संकेतक लगेंगे। अभियंताओं को ऐसे स्थलों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई है, जहां हादसे का खतरा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें