फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में शहला ताहिर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कुर्क हो सकती है संपत्ति

Wed, 03 May 2023 10:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवाबगंज की निवर्तमान पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
शहला ताहिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की नवाबगंज नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष शहला ताहिर की मुसीबतें कम नहीं हो रहीं। कूट रचित दस्तावेज से फर्जी ओबीसी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके बाद पुलिस शहला ताहिर की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन


शहला ताहिर के पिछड़ी जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर पिछड़ों के लिए आरक्षित नगर पालिका अध्यक्ष की सीट से चुनाव लड़ने की शिकायत 15 अक्तूबर 2019 को मिली थी। 27 अक्तूबर 2021 को डीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक चोखेलाल ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

इस मामले को शहला ताहिर हाईकोर्ट तक ले गईं। हालांकि, उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली। शहला की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। शहला ताहिर लंबे समय से फरार हैं। बीते दिनों जब उनकी बेटी समन ताहिर नामांकन जमा करने गई उस समय भी वह सामने नहीं आईं।

विज्ञापन

सोमवार को जारी हुआ वारंट 

इस मामले में विवेचक ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी। सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट नवाबगंज ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट से वारंट मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। 

कोतवाली नवाबगंज में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मुकदमे के विवेचना अधिकारी हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर नगर पालिका परिषद में लाखों रुपये के गबन करने के मामले में भी शहला ताहिर के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि शहला ताहिर फर्जी तरीके से पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रही हैं। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

संपत्ति हो सकती है कुर्क

विवेचक प्रदीप कुमार ने बताया कि शहला ताहिर ने विवेचना के दौरान सहयोग नहीं किया। वारंट जारी होने के बाद भी अब अगर वह न्यायालय में हाजिर नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें