नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग तैयार है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब सिर्फ चुनाव की तिथि घोषित होने का इंतजार है। कार्मिकों और मतपत्रों की जरूरत का आकलन हो चुका है। बरेली कॉलेज बरेली में पार्षद पद के लिए और कलक्ट्रेट में महापौर पद के नामांकन पात्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन, पोलिंग बूथ और मतगणना स्थल भी चयनित हो गए हैं।