कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए नामांकन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को कहा गया है। पांच सूत्र टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड से बचाव के व्यवहार का पालन कराने को कहा है।
बरेली में नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के क्रम में सोमवार से नामांकन शुरू हो गए। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की पूरी तैयारी है। 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन होंगे। रविवार को संजय कम्युनिटी हॉल में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ/एआरओ को प्रतिदिन नामांकन प्रक्रिया की जानकारी निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सभी को किसी तरह की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल सूचना साझा करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में सीडीओ जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी पांडेय, परियोजना निदेशक डूडा तेजवंत सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कमल शर्मा और अन्य अफसर मौजूद रहे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 27 को नाम वापसी, 28 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।
नामांकन स्थल से दो सौ मीटर दूर रहेंगे समर्थक
पर्चा लेने और नामांकन करने के लिए एक बार में तीन लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। भीड़ के साथ जबरन प्रवेश पर कार्रवाई होगी। समर्थकों को नामांकन स्थल से दो सौ मीटर दूर रोक दिया जाएगा। चुनाव संबंधी जनसभा, रैली, जुलूस के लिए नामित मजिस्ट्रेट से अनुमति अनिवार्य है। आयोजन में असलहा, लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर आदि नहीं ले जा सकेंगे।
नामांकन से पहले जारी होगी क्षेत्रवार सार्वजनिक सूचना
सोमवार को नामांकन से पहले सभी निर्वाचन अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। उन्हें चुनाव संबंधी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, कार्यालय में चस्पा कराने को कहा है। नामांकन की निर्धारित अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना की रोकथाम के लिए व्यवस्था के निर्देश
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए नामांकन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को कहा गया है। पांच सूत्र टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड से बचाव के व्यवहार का पालन कराने को कहा है। जिला स्तर पर कोविड की प्रभावी निगरानी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइडलाइन का हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम में मेयर, पार्षद के पद और नामांकन स्थल
मेयर नामांकन स्थल पार्षद नामांकन स्थल
एक एएसडीएम सदर, न्यायालय कक्ष 80 बरेली कॉलेज
नगर पंचायत/पालिका में अध्यक्ष, सदस्य के पद, नामांकन स्थल
निकाय अध्यक्ष सदस्य नामांकन स्थल
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां एक 14 बरेली कॉलेज
नगर पंचायत रिठौरा एक 12 बरेली कॉलेज
नगर पंचायत धौराटांडा एक 15 बरेली कॉलेज
नगर पालिका फरीदपुर एक 25 सीएएस इंटर कॉलेज
नगर पंचायत फरीदपुर एक 10 सीएएस इंटर कॉलेज
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी एक 10 सीएएस इंटर कॉलेज
नगर पालिका बहेड़ी एक 25 एमजीएम इंटर कॉलेज
नगर पंचायत शेरगढ़ एक 12 एमजीएम इंटर कॉलेज
नगर पंचायत देवरनिया एक 13 एमजीएम इंटर कॉलेज
नगर पंचायत रिछा एक 14 एमजीएम इंटर कॉलेज
नगर पंचायत मीरगंज एक 12 राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी एक 15 राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पंचायत शाही एक 12 राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पंचायत शीशगढ़ एक 15 राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज
नगर पालिका नवाबगंज एक 25 तहसील कार्यालय, नवाबगंज
नगर पंचायत सेंथल एक 12 तहसील कार्यालय, नवाबगंज
नगर पालिका आंवला एक 25 डॉ. राममनोहर लोहिया कॉलेज
नगर पंचायत सिरौली एक 14 डॉ. राममनोहर लोहिया कॉलेज
नगर पंचायत विशारतगंज एक 12 डॉ. राममनोहर लोहिया कॉलेज