फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात का कर्फ्यूः पुलिस ने दिखाई सख्ती.. समय से पहले ही छाया सन्नाटा

विज्ञापन
बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने बरती सख्ती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बाहर निकलने वालों को कारण बताने के बाद ही मिली आगे जाने की अनुमति
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर तैनात रही पुलिस, बिना मास्क घूमने वालों के चालान भी काटे

बरेली। रात के कर्फ्यू के पहले दिन ही पुलिस ने जमकर सख्ती दिखाई, जिसकी वजह से नौ बजने से पहले ही सभी इलाकों में दुकानों के शटर गिरने लगे थे। जहां दुकानें खुली थीं, पुलिस ने सख्ती करके उन्हें बंद करा दिया। इस दौरान सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग की गई और सड़कों पर निकले लोगों को कारण बताने के बाद ही आगे जाने दिया।
विज्ञापन

रात के कर्फ्यू के लिए पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी थी। रात आठ बजे ही पुलिस की टीमों ने नौ बजे तक दुकानें बंद करने की चेतावनी देनी शुरू कर दी। इसका असर भी दिखा। रोडवेज, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, पुराना शहर समेत तमाम इलाकों में रात नौ बजे से पहले ही दुकानें के शटर गिरने शुरू हो गए। कुछ ठेले वाले इसके बाद भी जमे थे, जिन्हें पुलिस ने हटवा दिया। बाजार में खरीदारी को निकले अधिकतर लोग समय रहते घरों को लौट गए। नौ बजे तक बाजार में सन्नाटा पसर गया। देर रात तक पुलिस चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, डीडीपुरम, सेटेलाइट समेत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग करती रही।

रोडवेज पर हटवाए ठेले, पटेल चौक पर चेकिंग

बरेली कॉलेज से रोडवेज वाले रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की सारी दुकानें नौ बजे से पहले ही बंद हो गईं। रोडवेज बसअड्डे के आसपास चाय और खाने के कुछ ठेले वाले डटे थे। नौ बजे यहां पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने सख्ती कर उन्हें भी बंद करा दिया। नौ बजे से पहले ही पटेल चौक पर भी चेकिंग शुरू हो गई। इस दौरान यहां से गुजरने वालों को कारण बताने के बाद ही आगे जाने दिया गया। बिना मास्क निकले लोगों के पुलिस ने चालान भी किए।

शहर में भ्रमण पर निकले आईजी

आईजी रमित शर्मा शुक्रवार को पहली बार शहर में भ्रमण पर निकले। उन्होंने पुलिस टीम के साथ देर रात कोतवाली, प्रेमनगर क्षेत्र में भ्रमण किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी रविंद्र कुमार भी उनके साथ थे। आईजी ने बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई को कहा।

सेटेलाइट पर भी हुई चेकिंग

बारादरी पुलिस ने रात आठ बजे ही सैलानी पर जाकर नौ बजे तक हर हाल में बाजार बंद करने की चेतावनी दे दी थी। इसके चलते देर रात तक गुलजार रहने वाले इस बाजार में भी नौ बजे ही सन्नाटा पसर गया। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने सेटेलाइट पर चेकिंग कर आसपास की दुकानों को बंद कराया।

किला में पुलिस ने सख्ती से बंद कराई दुकानें

रात का कर्फ्यू लागू होने के बावजूद किला में रात नौ बजे के बाद भी तमाम दुकानें बंद नहीं हुईं। इस पर पुलिस ने वहां सख्ती दिखाई और दुकानें बंद करा दीं। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

1182 लोगों से वसूला 1.34 लाख जुर्माना

मास्क चेकिंग को लेकर भी पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले भर में चेकिंग के दौरान 1182 लोगों से 1.34 लाख रुपये जुर्माना वसूला। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान में अभी और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें