फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद सरस्वती को सुरक्षा देने की मांग

विज्ञापन
जलालाबाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमेें शिवशक्ति धाम डासना (गाजियाबाद) के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती को सुरक्षा मुहैया कराए जाने और उनको धमकी देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

परिषद के क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्वामी यति नरसिंहानंद जेहाद, कट्टरपंथ व आतंकवाद का समय-समय पर विरोध करते रहे हैं। इसी कारण उन पर कई बार हमला हो चुका है। एक बार फिर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। ज्ञापन में नरसिंहानंद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवाने, जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
इसके अलावा मांग की गई है कि श्री शिवशक्ति धाम डासना मंदिर की संपत्ति और जमीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार अपने में हाथ ले, साथ ही वहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की जाए। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के प्रांतीय महामंत्री मुनिराज सिंह, जिला मंत्री जीएस चौहान, महानगर मंत्री आशीष शर्मा, अहिप के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, जलालाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार धीरेंद्र सिंह को सौंपा।
इस दौरान संगठन के विभाग मंत्री अर्पित भामाशाह, जिला उपाध्यक्ष अमित दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह छोटू, तहसील उपाध्यक्ष किशन गोस्वामी, तहसील अध्यक्ष सुमित गुप्ता, कल्लू यादव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अदब सिंह, गोविंद गुप्ता, अमित राठौर आदि मौजूद रहे।
तिलहर। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र सिंह को दिया। इसमें श्री शिवशक्ति धाम डासना के महंत स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती को सुरक्षा मुहैया कराने व उन्हें धमकाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान तहसील महामंत्री अंकित मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष शनि गंगवार, नगर अध्यक्ष अजय कश्यप, मनोज कुमार, प्रदीप शर्मा, यश राजपूत, संजीव कुमार, आकाश पटेल आदि उपस्थित रहे।
तिलहर थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने जुमे की नमाज के दौरान नगर में रूट मार्च किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उधर कुछ प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें