मुरादाबाद में कराई गई थी रिपोर्ट
ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर सुरजीत प्रताप सिंह ने वहां जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिस्टल बरेली में कैंट स्टेशन के पास गुम हुई थी। ऐसे में मामले की विवेचना मुरादाबाद से बरेली भेज दी गई।
एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि उस दिन ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों का ब्योरा जुटाया गया है। कुछ यात्रियों से पूछताछ भी की गई है। हो सकता है कि सिपाही की गलती से पिस्टल कहीं गिर गई हो। फिलहाल, मामले में जांच चल रही है।