फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भगत सिंह कोश्यारी बोले- यूसीसी से किसी को डरने की जरूरत नहीं

Mon, 13 Jan 2025 01:12 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि यूसीसी से किसी को डरने या घबराने की जरूरत नहीं। इससे देश को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। संविधान समानता की बात करता है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। डरने या घबराने की जरूरत नहीं। इससे देश को नई दिशा मिलेगी। 

विज्ञापन

 
बरेली में रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे कोश्यारी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं से उत्तराखंड आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। होम स्टे योजना, केदारनाथ और मानस खंड कॉरिडोर से देवभूमि में पर्यटन सुगम होगा। विभिन्न धार्मिक स्थलों तक आवागमन सुचारु होने से राजस्व बढ़ेगा। 

उन्होंने बताया कि त्यागपत्र देने के बाद वह भी उत्तराखंड में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, प्रकृति संरक्षण, जडी-बूटी उत्पादन और कुरीतियों को दूर करने की दिशा में लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उत्तराखंड में पलायन थमा है। लोग स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अगले दस वर्षों में उत्तराखंड के आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद है। जातिगत भेदभाव दूर करने के लिए वे समरसता अभियान चला रहे हैं। शहरों में छुआछूत खत्म हो गई है, पर गांवों में कहीं-कहीं अब भी यह कुरीति जीवित है। पीएम ने भी कहा है अगला दशक उत्तराखंड का है। इस दौरान उनके साथ परिजन आदेश पांडेय, विहान पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें