फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुई वायुसेना के हेलिकॉप्टर की तकनीकी खामी, खेत में हुई थी आपात लैंडिंग

Wed, 19 Nov 2025 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण वायुसेना के हेलिकॉप्टर की सोमवार को आपात लैंडिंग हुई थी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को गोरा लोकनाथ गांव के पास एक खेत में उतारा था। दूसरे दिन भी हेलिकॉप्टर खेत में ही खड़ा रहा। तकनीकी टीम खामी तलाशने में जुटी रही। 
विज्ञापन
वायुसेना के विमान को ठीक करते इंजीनियर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी वायुसेना का हेलिकॉप्टर खड़ा रहा। तकनीकी टीम देर रात तक और मंगलवार पूरे दिन मरम्मत कार्य में जुटी रही, लेकिन अभी तक उड़ान बहाल नहीं की जा सकी है। इस दौरान प्रशासन ने आसपास बैरिकेडिंग की थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए किसान नन्हे शर्मा के 10 बीघा खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी थी। 

यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा हादसा: पुल पर दो बसें आमने सामने टकराईं, एक नेपाली महिला की मौत; 35 घायल, 23 की हालत गंभीर
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर के उतरने और तकनीकी टीम के लगातार काम के कारण किसान की पूरी फसल बर्बाद हो गई। किसान के अनुसार उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मंगलवार को इंजीनियरों की टीम हेलिकॉप्टर में फॉल्ट खोजती रही। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ आसपास में जुटी रही। 
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम आलोक कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि वायुसेना की टीम हेलीकॉप्टर की खराबी ढूंढने और उसे ठीक करने में जुटी है। प्रशासन लगातार पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें