फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बदायूं दिशा में लाल फाटक होकर ही हो सकेगा आवागमन

बरेली। चौपुला से शहर में आने-जाने वाले भारी वाहनों की शहर में अब एंट्री नहीं होगी। वहीं, शहर के अंदरूनी हिस्सों में दिन के वक्त व्यापारियों के लोडेड वाहन भी नहीं आ सकेंगे। एसपी ट्रैफिक ने यह व्यवस्था लागू करा दी है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बदायूं, कासगंज, आगरा को भारी वाहनों का आवागमन केवल लाल फाटक से ही होगा। चौपुला पर सेतु निगम के काम की वजह से रास्ता संकुचित होने से दिक्कत की वजह से ऐसा किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर व्यापारियों से भी कहा है कि शहर में भीड़ बढ़ रही है। माल भरे उनके भारी वाहन दिन में अंदर न लाए जाएं। चाहें तो भारी वाहनों से माल शहर के बाहरी हिस्से तक लाएं और फिर छोटे वाहनों से माल को अंदर बाजारों में लाएं। यह भी कहा है कि यदि किसी व्यापारी को शहर के अंदर माल से लोड भारी वाहन लाना मजबूरी है तो वह यातयात निरीक्षक के मोबाइल नंबर 7839872740 व 7839872743 पर कॉल करके समस्या बता सकते हैं। विशेष स्थिति में वाहन को अंदर लाने की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें