फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से पैदल नेपाल जा रहा मजदूर गश खाकर गिरा

विज्ञापन
बेहोश पड़ा नेपाली युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी से रिठौरा शेल्टर होम पहुंचाया

हाफिजगंज। छत्तीसगढ़ से पैदल नेपाल जा रहा नौजवान प्रवासी मजदूर हाफिजगंज में गश खाकर गिर पड़ा। लोगों ने चेहरे पर पानी छिड़कर उसे होश में लाने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर रिठौरा शेल्टर होम ले गई। वहां मजदूर घर जाने की जिद पर अड़ा रहा, लेकिन उसे पैदल जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन

पीलीभीत हाईवे पर नहर पुलिया के पास बुधवार दोपहर ढाई बजे एक मजदूर पैदल नेपाल जाते वक्त गश खाकर गिर पड़ा। यह देख गांव के लोग दौड़े और मजदूर को उठाकर सड़क किनारे पेड़ की छांव में लिटाया। उसे होश में लाने के बाद पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से उसे रिठौरा शेल्टर होम पहुंचाया। युवक ने बताया कि वह नेपाल के चिल्ली जिले का रहने वाला है। छत्तीसगढ़ से अपने एक साथी के साथ पैदल घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में तबीयत खराब हुई तो साथी उसे छोड़कर चला गया। इधर, पुलिस का कहना है कि युवक नशा किए था। हालत ठीक होने पर उसे नेपाल बॉर्डर तक वाहन से भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें