फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Ul-Adha 2025: बकरीद पर बरेली में भारी वाहनों की नो एंट्री, एसपी यातायात ने लागू किया ट्रैफिक डायवर्जन

Thu, 05 Jun 2025 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ईद-उल-अजहा पर बरेली में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। कई अन्य मार्गों पर भी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक डायवर्जन शाम तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सात जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। शनिवार को शाम तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सात जून को ईद-उल-अजहा पर सुबह पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर आ सकेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली, रामपुर, नैनीताल व पीलीभीत की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से विलयधाम, रजऊ तिराहा होते हुए जा सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन सुबह सात बजे से पहले रामगंगा, बुखारा, कैंट होकर बरेली आ सकेंगे।

दिल्ली, रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट बस अड्डा तक आ सकेंगी। इसी मार्ग से इस रूट के वाहनों को वापस भेजा जाएगा। नमाज के दौरान चौकी चौराहा, मिनी बाइपास, दूल्हे मियां की मजार की ओर सभी भारी वाहन और रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें