फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को ढूंढें नहीं मिल रहे बेड, प्रशासन कहा रहा कोई कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर लगातार दावा कर रहे हैं कि अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सभी डीएम और सीएमओ को आगाह कर चुके हैं कि गंभीर मरीजों को अस्पताल में बेड मिलने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए लेकिन इसके बावजूद जरूरतमंदों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला ने असलियत परखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी कोविड अस्पतालों के नंबरों पर फोन किया तो हालात बेहद निराशाजनक मिले। अस्पतालों से या तो इनकार सुनने को मिला या फिर फोन कॉल ही रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

खुशलोक अस्पताल में शाम 5:17 बजे तीन बार फोन मिलाया गया। लगातार घंटी बजती रही मगर फिर भी फोन नहीं उठा। साईं सुखदा अस्पताल से दो टूक जवाब मिला कि कोई बेड खाली नहीं है। कब पाएगा, जवाब मिला- कुछ पता नहीं। मिशन अस्पताल में भी एक बार तो फोन फोन उठा नहीं, दूसरी बार जवाब आया कि अभी कोई बेड खाली नहीं है। शाम 5:22 बजे विनायक अस्पताल में फोन किया गया तो नंबर स्विच ऑफ मिला। राम किशोर अस्पताल से भी यही जवाब मिला कि कोई बेड खाली नहीं है।
राजश्री मेडिकल कॉलेज में भी यही बताया गया कि फिलहाल कोई बेड खाली नहीं है। यह भी नहीं बता सकते कि कब तक कोई बेड खाली हो पाएगा। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज से भी इसी तरह का जवाब मिला। तीन सौ बेड के सरकारी कोविड अस्पताल का भी हाल बेहाल था। यहां के नोडल अफसर डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि अस्पताल में सारे बेड फुल हैं।
विज्ञापन

संक्रमित नहीं फिर भी भर्ती नहीं कर रहे अस्पताल
प्रभा सिनेमा के पास 109 सिविल लाइंस में रहने वाले रामशरण वर्मा ने बताया कि उनके पिता रामपाल वर्मा को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी मिशन अस्पताल, गंगाचरण, अमृत धारा, कोपल समेत कई अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहा है। बदायूं रोड पर मेधांश समेत कई अस्पतालों में भी बेड नहीं है। कोपल अस्पताल के डॉक्टर ने दवा जरूर लिख दी है, वहीं दे रहे हैं।
बेड के लिए पूरे दिन भटकती रहीं संगीता देवी
संजय नगर में रहने वाली 48 वर्षीय संगीता देवी को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें ऑक्सीजन बेड चाहिए। परिवार के लोग ऑक्सीजन बेड के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं लेकिन कहीं भी बेड नहीं मिल पा रहा है।
हेल्पलाइन भी बेबस
जिला प्रशासन ने मरीजों को बेड उपलब्ध कराने के लिए कोविड हेल्पलाइन के नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली। प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर से डॉ. अनुराग गौतम का नंबर दिया गया। बेड के बारे में सवाल करते ही उन्होंने हाथ खड़े कर लिए। बताया, अभी तो किसी अस्पताल में बेड नहीं हैं। कब बेड उपलब्ध हो पाएगा, इस बारे में भी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें