फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी वरासत के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। तहसील क्षेत्र में फर्जी वरासत दर्ज करने के गंभीर मामले में एक माह का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि मामले में जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल हुए भी काफी दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद तहसील प्रशासन की फाइलें आगे नहीं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


फर्रखपुर मझौआ गांव की रहने वाली पीड़िता अनवर जहां ने दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया कि उनके पति स्व. सुलेमान खान की मृत्यु के बाद उनकी करोड़ों की जमीन पति के भतीजों सदाकत खां, शहांशाहवली, शराफत खां, अशफाक खां व इंतजार खां ने अपने नाम करा ली। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल ने मोटी रकम लेकर भतीजों की मदद की और नायब तहसीलदार न्यायालय में यह फर्जी रिपोर्ट पेश कर दी कि सुलेमान खान की शादी ही नहीं हुई थी। शिकायत मिलने और प्रारंभिक जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद तहसील प्रशासन ने संबंधित लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था। अब मामले में स्पष्टीकरण मिले हुए एक माह हो गए, उसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। फरीदपुर एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि लेखपाल ने जवाब दिया है। अब उसके नोटिस के जवाब का परीक्षण किया जाएगा। मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें