आईजी ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश, थाने का किया निरीक्षण
मीरगंज। आईजी डाॅ. राकेश सिंह के नेतृत्व में मीरगंज थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल नौ शिकायतें आईं। पंजीकृत हुई किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। सभी शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं।
आईजी डाॅ. राकेश सिंह ने सभी शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। आईजी दोपहर साढ़े बारह बजे मीरगंज थाने पहुंचे। लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद थाने का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा भी मीरगंज पहुंच गईं, तब तक थाना समाधान दिवस संपन्न हो चुका था। उन्होंने भी मीरगंज थाने का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर को निर्देश दिए। कहा कि विवेचनाओं में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शाही में नायब तहसीलदार मीरगंज दीपक कुमार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ, जिसमें कुल छह शिकायतें पंजीकृत हुई, लेकिन किसी का नहीं हो सका। संवाद
निस्तारण नहीं होने पर मायूस लौटे लोगफतेहगंज पूर्वी। शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरि की मौजूदगी में पांच शिकायतकर्ता पहुंचे, जिनमें से किसी का समाधान नहीं हो सका। इनमें अधिकांश मामले राजस्व विभाग के थे।
बिलपुर नई कॉलोनी निवासी शिवओम के एक भूखंड पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ने सोमवार को लेखपाल ,कानूनगो को पैमाइश करवाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, अन्य कई लोग भी शिकायत लेकर आए थे, लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत।