फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में नौ नई सड़कें बनेंगी, आवागमन होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। केंद्रीय मंत्री और सांसद जितिन प्रसाद ने बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र को 9 नई सड़कों का तोहफा दिया है। इससे लोगों का आवागमन और भी सुगम होगा।
विज्ञापन

2026-27 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बरेली जिले के इन संपर्क मार्गों को बनाने के लिए मंजूरी मिली है। ये सभी काम पीडब्ल्यूडी करेगा। इसके तहत भिलौर से आमडंडा नहर की पुलिया तक, छितौनिया से विशनपुर गुलड़िया के मजरा अलीगंज तक, चका से याकूबगंज होते हुए सुकटिया नहर तक, भूड़ा बहादुर से भरौनी तक, दीन नगर से चराई डांडी तक, गुरभोज से आकलपुर कताई मिल रोड तक, बनईया से मवई जरेल तक, रोहनिया से मनकापुर तक और बहेड़ी कताई मिल मार्ग हरसूनगला से गुलड़िया सुक्खी होते हुए मिर्जापुर रंजीत बंजरिया तक के मार्ग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन सड़कों से किसानों को मंडी, स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी। बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या भी दूर होगी। क्षेत्र के लोगों ने सांसद का आभार जताया है।
विज्ञापन


केसर रेलवे क्रॉसिंग के बाद अब नौ सड़कों को भी स्वीकृत कराया गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू होगा।
-जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें