फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में नौ कोचिंग सेंटर सील, 24 संचालकों को नोटिस; अस्पतालों और मॉल की भी होगी जांच

Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में दूसरे दिन बुधवार को भी कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। इस दौरान नौ कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया। 24 से अधिक कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हुए हादसे के बाद बरेली में शुरू हुई कार्रवाई दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। प्रशासनिक अफसरों के साथ बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) व आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने शहर में अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे नौ कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। दो दर्जन से ज्यादा कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नौ घंटे तक चली कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने 40 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों की जांच की। कई रिहायशी (आवासीय) भवनों में कोचिंग सेंटर संचालित होते मिले। कई भवनों में छात्रों के आने-जाने के लिए बनी सीढ़ियों की चौड़ाई एक फीट से भी कम पाई गई। आपातकालीन स्थिति में इन रास्तों से छात्रों का सुरक्षित निकलना नामुमकिन है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तय नियमों को ताक पर रखकर फायर सेफ्टी और पुख्ता निकास व्यवस्था के बिना ही 24 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों का संचालन होता मिला। प्राधिकरण इन्हें नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।

कार्रवाई के दौरान एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, एसीएम प्रथम गुलाब चंद्र, एसीएम द्वितीय विजय सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, बीडीए के जेई सीता राम और आवास विकास परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर सील - फोटो : अमर उजाला
इन कोचिंग को किया गया सील
ओमेगा क्लासेस, मैट्रिक्स पुलिस एकेडमी, मैडिट कोचिंग एंड लाइब्रेरी, परिवर्तन कॉमर्स क्लासेज, शरद कोचिंग, आशीष क्लासेज, बदायूं रोड स्थित एडुमंत्रा कोचिंग, सिंह कॉमर्शियल इंस्टीट्यूट, सिंह डिजिटल लाइब्रेरी।

इन कोचिंग सेंटरों की हुई जांच
करगैना स्थित स्टडी वेव्स क्लासेज और लाइब्रेरी, केएस लाइब्रेरी, बदायूं रोड स्थित वेदांश कोचिंग क्लासेज, सोमिक्स लाइफ साइंसेज प्रालि, सर्वोदय नगर स्थित निधि लाइब्रेरी, एक्सप्लोर स्टडीज, अनंत ज्ञान लाइब्रेरी, शांति विहार स्थित सिंह काॅमर्शियल इंस्टीट्यूट, सिंह डिजिटल लाइब्रेरी, फिजिक्स प्वाइंट, टैलेंट फिजिक्स प्वाइंट, मढ़ीनाथ स्थित विक्रम गर्ल्स कोचिंग, बालाजी कंप्यूटर एजुकेशन, जनकपुरी स्थित डेल्टा टी क्लासेज, 169 जनकपुरी आवास विकास स्थित परिवर्तन स्टडी सर्किल, 149 जनकपुरी स्थित मेडिट बरेली कोचिंग, 75-डी जगदीश बिहार केके अस्पताल रोड राजेंद्र नगर स्थित एफआर ओमेगा कोचिंग सेंटर, इंटेलीजेंस क्लासेज, राजेंद्रनगर स्थित शरद कोचिंग, कोटा क्लासेज, पेस कोचिंग, मैट्रिक्स कोचिंग, परीक्षा गुरु, डीडीपुरम स्थित जेईई मैक कोटा, राजेंद्रनगर स्थित एडुमंत्रा कोचिंग सेंटर आदि।
 

एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त टीम ने शहर के कई कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच की। मानकों को दरकिनार कर संचालित कई कोचिंग सेंटरों की सील किया गया है और कई को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई जारी रहेगी। 

जेमैक कोटा को तीन दिन में परिसर खाली करने का निर्देश
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की जांच में एजुमंत्रा कोचिंग सेंटर में बच्चे पढ़ते मिले, लेकिन परिसर में आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं मिली। कक्षा की छत टूटी पड़ी थी। हादसा होने की स्थिति में बच्चों वहां से भाग नहीं सकते। भवन स्वामी के पास प्राधिकरण की एनओसी भी नहीं मिली। गंभीर खामियां मिलने पर कोचिंग को सील किया गया। नियमों की अनदेखी पर जेमैक कोटा को नोटिस थमाते हुए तीन दिन के भीतर परिसर खाली करने का आदेश दिया गया है। 
 
विज्ञापन

कोचिंग, अस्पताल और मॉल की होगी सुरक्षा जांच
लखनऊ हादसे के बाद डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस अधिकारियों को बरेली परिक्षेत्र के चारों जिलों में सार्वजनिक भवनों और संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने और अग्नि सुरक्षा मानकों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। खामियां मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 

बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास, अस्पताल, नर्सिंग होम, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, बरातघर और बहुमंजिला भवनों का सत्यापन होगा। भवनों के प्रवेश-निकास मार्ग, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण और क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी की जांच की जाएगी। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और अस्पतालों में नियमित अग्नि सुरक्षा अभ्यास और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें