फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रात्रि कर्फ्यू लगाने की तैयारी, रात 9 से सुबह छह बजे तक रहेगी पाबंदी

Thu, 08 Apr 2021 01:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
बरेली में नाईट कर्फ्यू की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बरेली में रात्रि कर्फ्यू लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक दिन में 100 कोविड मरीज निकलने को आधार बनाते हुए कर्फ्यू लगाया जा रहा है। बरेली में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


बुधवार रात मुख्यमंत्री की वीसी के बाद गुरुवार सुबह डीएम ने सीडीओ और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसके बाद रात्रि कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए। 

कलेक्ट्रेट में रात्रि कर्फ्यू लागू करने की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए डीएम की तरफ से लिखित आदेश तैयार किया जा रहा है। हालांकि रात्रि कर्फ्यू आज रात से लागू होगा या कल से इस पर संशय बना हुआ है। लिखित आदेश जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें