फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात ने ओढ़ी कोहरे की रजाई... दृश्यता शून्य, कांप उठी तराई

Fri, 12 Dec 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठंड के साथ ही जिले में कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार तड़के चार से छह बजे तक घने कोहरे की वजह से शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। हाईवे पर वाहन कतार में रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, रात के तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है। रात में वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नया विक्षोभ सक्रिय होने से पुरवाई चलेगी। इसके असर से अगले तीन दिनों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान है। इस दौरान हवा में ठंड और गलन बरकरार रहेगी। कहीं छिटपुट बादल भी छा सकते हैं। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.2 व अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें