फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदा खान का आरोप- पुलिस ने झूठी रिपोर्ट भेजकर कोर्ट को किया गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शीरान रजा से गुजारा भत्ता की रिकवरी न करने पर निदा खान ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की है। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर झूठी रिपोर्ट भेजकर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहदाना निवासी निदा खान ने अपनी शिकायत में कहा है कि पति शीरान रजा से उनका गुजारा भत्ते का मुकदमा चल रहा है। शीरान ने काफी समय से गुजारा भत्ते की रकम अदा नहीं की है, जो एक लाख से अधिक हो गई। इस पर कोर्ट ने रिकवरी वारंट जारी किया था। इसके बाद शीरान ने 40 हजार रुपये का चेक जमा कर दिया और बाकी रकम सात दिन में जमा करने का वादा किया।
मगर यह समय बीतने के बावजूद शीरान ने रकम जमा नहीं की तो कोर्ट ने रिकवरी/गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया और कोतवाली पुलिस को इस पर कार्रवाई करने को कहा। निदा का आरोप है कि वारंट पर कार्रवाई के बजाय कोतवाली पुलिस ने शीरान के न मिलने की बात लिखकर कोर्ट को गुमराह किया जबकि अन्य मामलों में वह लगातार तारीख पर अदालत में जा रहा है। निदा की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें