फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोतवाली पहुंचीं निदा खान, पुलिस को थमाई अदालत के आदेश की कॉपी; यह है मामला

Tue, 30 Jul 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान ने अपने पति शीरान रजा खां व ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का वाद दायर किया था। इस मामले में फैसला भी उनके हक में हो चुका है। निदा का आरोप है कि पुलिस अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है।
विज्ञापन
निदा खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने यहां पुलिस को अदालत के आदेश की कॉपी देते हुए इसका अनुपालन कराने की मांग की। निदा का आरोप है कि कोतवाली पुलिस अदालत के आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को कोतवाली पहुंचीं निदा ने बताया कि उन्होंने पति शीरान रजा खां व ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का वाद दायर किया था। इस मामले में अपील लंबित थी। इसका निर्णय भी उनके हक में हो चुका है। हाल ही में न्यायालय ने एक मुश्त प्रतिकर के रूप में दस लाख रुपये व 15 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश की प्रति कोतवाली पुलिस को भेजी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निदा को एक्स पर दी गई धमकी   
अदालत का आदेश आने के बाद निदा खान को एक्स पर धमकी दी गई। सिर काटकर चौराहे पर लटकाने जैसी धमकी लिखी गई है। इससे पहले भी उन्हें धमकी मिली है। निदा ने कोतवाली पुलिस को अदालत के आदेश की कॉपी देते हुए इसका अनुपालन करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। 

इसमें कहा गया कि 17 जनवरी 2024 का न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। निदा का कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई न करने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं। पूर्व में भी उन्हें इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। मुकदमे दर्ज कराए गए लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें