फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झोलाछाप के इंजेक्शन से नवविवाहिता की मौत का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव समसपुर में पेट दर्द होने पर झोलाछाप से इलाज कराने गई नवविवाहिता बबली (20) की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से जान गई है।
विज्ञापन

गांव समसपुर के लीलाधर की शादी 30 जून 2026 को बबली से हुई थी। परिजन के मुताबिक, शनिवार रात बबली के पेट में तेज दर्द हुआ। गांव के ही झोलाछाप से परामर्श लेने गए। आरोप है कि झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ समय बाद बबली की तबीयत और बिगड़ गई। परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। इस बीच बबली की सांसें थम गईं। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। तहरीर मिलेगी तो उसके और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें