फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नामांकन संख्या में उलझे नव-प्रवेशित विद्यार्थी, समर्थ पोर्टल खोलने की मांग

Thu, 15 Oct 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में सत्र 2026-27 के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्नातक और परास्नातक के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के सामने सीट लॉक होने, नामांकन नंबर जनरेट होने व उसके गलत साबित होने की समस्या है। इससे वे न परीक्षा फॉर्म भर पा रहे हैं, न ही छात्रवृत्ति फॉर्म। इन समस्याओं को दूर करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य ने दो दिनों के लिए समर्थ पोर्टल को खोलने की मांग विवि प्रशासन से की है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विवि ने सत्र 2026-27 के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों की नामांकन संख्या की सूची जारी की। कुछ विद्यार्थियों की सीट समर्थ पोर्टल पर लॉक है। इसके बावजूद उनकी नामांकन संख्या जारी नहीं हुई है। वहीं, कुछ विद्यार्थियों की सीट प्रवेश के समय लॉक की गई थी लेकिन अब अनलॉक दिख रही है। इस कारण उनको भी नामांकन संख्या नहीं मिल सकी है। जिन विद्यार्थियों के पास नामांकन संख्या है, वे परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भर पा रहे हैं क्योंकि उनकी संख्या को पोर्टल गलत बता रहा है।
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 और छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। इससे विद्यार्थी और तनाव में हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्राचार्य ओपी राय ने रुविवि के कुलसचिव महेंद्र कुमार को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार, जिन विद्यार्थियों की सीट अनलॉक दिख रही हैं, उनके लिए समर्थ पोर्टल को दो दिनों के लिए फिर से खोलने की मांग की है, जिससे वे अपनी-अपनी सीट लॉक करवा सकें।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू कार्यालय में छात्र करें संपर्क -
छात्र-छात्राओं की नामांकन संख्या सूची महाविद्यालय की वेबसाइट www.bcb.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। प्राचार्य ओपी राय के मुताबिक, सभी विद्यार्थी इस सूची में अपनी-अपनी नामांकन संख्या देखकर परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी की नामांकन संख्या वेबसाइट पर जारी सूची में उपलब्ध नहीं है, तो वह समस्या के समाधान के लिए महाविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक संपर्क कर सकता है। नामांकन संख्या परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें