फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाले के नजदीक पड़ी मिली नवजात बच्ची, यूपी-100 पर तैनात कांस्टेबल ने अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 26 Aug 2019 11:42 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
यूपी पुलिस का जवान नवजात के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं में बीएसए कार्यालय के पीछे नाले के पास एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। उधर से गुजर रहे लोगों ने यूपी-100 को सूचना दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को जिला अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बच्ची शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पड़ी मिली। 

उसका जन्म कुछ देर पहले हुआ होगा। बच्ची का नाल भी नहीं काटा गया था। उसे कचरा समझकर कोई व्यक्ति नाले के पास रखकर चला गया। सूचना मिलने पर पहुंचे यूपी पुलिस के कांस्टेबल ऋषि पाल ने बिना देरी किए अस्पताल में भर्ती कराया। बहरहाल बच्ची स्वस्थ है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें