फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला नवजात चंदौसी रेफर: शरीर पर लिपटा था सांप, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने निकाला था

Sat, 25 Feb 2023 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

नवजात बालक शनिवार सुबह बसोमी गांव के बाहर एक खेत में स्थित पुराने कुएं में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर सांप लिपटा था। ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकाला। हालांकि बच्चा स्वस्थ है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की जरूरी जांचें होनी है। 
विज्ञापन
नवजात बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के बसोमी गांव में कुएं में मिले नवजात बच्चे को चंदौसी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चा स्वस्थ है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहां उसकी जरूरी जांचें कराई जाएंगी। 

विज्ञापन


नवजात बालक शनिवार सुबह बसोमी गांव निवासी सोमवती के खेत में स्थित पुराने कुएं में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर सांप लिपटा हुआ था। सोमवती अपने खेत पर पहुंची थीं। तभी उन्होंने कुएं से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर में भर्ती कराया गया था, जहां से शनिवार सुबह बालक को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में बालक की कुछ जांचें कराई गई हैं। उसकी धड़कन, खून की जांच भी कराई गई है। 

कानपुर-गाजियाबाद तक के लोग लेना चाह रहे गोद 

कुएं में मिले नवजात बच्चे को गोद लेने वालों की लाइन लग गई है। तमाम स्थानीय लोग उसे गोद लेने की इच्छा जता रहे हैं तो गाजियाबाद और कानपुर के लोग भी उसे गोद लेना चाहते हैं। वह अपने परिचितों और चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये है गोद लेने की प्रक्रिया

लावारिस बच्चे को गोद लेने के लिए https://cara.nic.in इन पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। उसके हिसाब से पैन कार्ड, पासपोर्ट, माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र या नगर पालिका द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र अपलोड करना पड़ता है। 

निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निर्वाचक पहचान पत्र, पिछले वर्ष की आय, आयकर निटर्न, वेतन पर्ची, दंपती का मेडिकल फिटनेस, विवाद प्रमाण पत्र और विवाह का फोटो, परिवार की फोटो, अगर सात साल तक बच्चा न हो तो उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र होना चाहिए। यह कागजात अपलोड करने के बाद वरीयता सूची में नाम आ जाएगा। फिर जो बच्चा क्रम में लगा होगा, उसे ही गोद दिया जाएगा।

चाइल्ड लाइन के जिला कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चंदौसी भेजा गया है। दो-चार दिन बाद बालक को यहां लाया जाएगा। उसका फिर मेडिकल चेकअप होगा। उसे बालगृह में रखा जाएगा। हमने इस संबंध में सीडब्ल्यूसी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्र लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें