शनिवार को बेटी परी के साथ कोतवाली पहुंची बेबी ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने बेबी और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बेबी की तहरीर के आधार पर अशोक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश भी दी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घरेलू कारणों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।